News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

SC/ST एक्ट को लेकर संसद में हंगामा, राजनाथ बोले- ‘सरकार दलितों के लिए गंभीर, हमने कानून मजबूत किया’

राजनाथ सिंह ने सभी राजनीतिक दलों से देश में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की. विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई.

Share:
नई दिल्ली: SC/ST एक्ट में बदलाव के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सड़क से लेकर संसद तक बवाल जारी है. आज लोकसभा में इस मामले पर विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की और मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की. विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया और कहा कि मोदी सरकार दलितों के लिए गंभीर है. हमारी सरकार ने एससी-एसटी कानून को मजबूत किया है. राजनाथ सिंह ने कहा, ‘’सरकार SC/ST एक्ट को कमजोर नहीं करना चाहती, बल्कि हमारी सरकार के गठन के बाद इस कानून के प्रावधानों को और मजबूती देने का काम किया गया है.’’ उन्होंने कहा, ‘’हमारी सरकार के खिलाफ अफवाहें फैलाई जा रही हैं.’’ राजनाथ सिंह ने आगे कहा, ‘’हिंसा को देखते हुए इस मामले पर सरकार ने तत्परता दिखाई है. सरकार ने दो अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर भी कर दी है. अब सरकार की तत्परता पर संदेह जताने की गुंजाइश ही नहीं बचती है.’’ उन्होंने सदन को बताया, ‘’दौरान हिंसा में आठ लोगों की मौत हुई है. मध्य प्रदेश में छह, यूपी में एक और राजस्थान में एक शख्स की मौत हुई है. इस दौरान राजनाथ सिंह ने सभी राजनीतिक दलों से देश में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की. विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई. गौरतलब है कि संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण समापन की ओर बढ़ रहा है, लेकिन हंगामे की वजह से अब तक एक भी दिन सदन में सुचारू रूप से कामकाज नहीं हो पाया है. यह भी पढ़ें- फेक न्यूज़: पीएम मोदी ने स्मृति ईरानी के फैसले को पलटा, कहा- प्रेस काउंसिल करे सुनवाई SC/ST एक्ट: दो बजे खुली अदालत में होगी सुनवाई, जानें पिछले 24 घंटों में क्या-क्या हुआ पेपर लीक विवाद: CBSE का बड़ा फैसला, दोबारा नहीं होगा 10वीं के गणित का एग्जाम भागलपुर दंगा: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित को झटका, नहीं मिली जमानत
Published at : 03 Apr 2018 12:57 PM (IST) Tags: supremee court review petition news in hindi Latest Hindi news Hindi Samachar Samachar हिंदी समाचार SC ST act hindi news Bharat Bandh Rajnath Singh Punjab ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल

CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल

Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए सीजेपी के 500 प्रदर्शनकारी

Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए सीजेपी के 500 प्रदर्शनकारी

'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?

'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?

Highlights: राष्ट्रपति से मिला विपक्ष, राहुल गांधी बोले- अब सोमवार को CJI को देंगे ज्ञापन

Highlights: राष्ट्रपति से मिला विपक्ष, राहुल गांधी बोले- अब सोमवार को CJI को देंगे ज्ञापन

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जिनके खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन, CJP क्यों कर रही इस्तीफे की मांग

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जिनके खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन, CJP क्यों कर रही इस्तीफे की मांग

टॉप स्टोरीज

5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें

5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें

CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण

CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण

नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल

नानी ने  The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल

शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?

शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?